Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई 17 जून को

ब्यूरो 15-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 17 जून 2026 को जनपद गाजीपुर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण भवन (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस), गाजीपुर में 17 जून को प्रातः 11 बजे से महिला जनसुनवाई आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव करेंगी। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायतों की सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की महिलाओं एवं संबंधित आवेदकों से अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 50 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली
Next: स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 6 जुलाई तक करें आवेदन

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.