गाजीपुर। अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर राजेश चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 125(3) सीआरपीसी के तहत प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बलिया द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेश चौहान (26 वर्ष) पुत्र विन्देश्वर उर्फ मुन्ना चौहान, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन तथा लंबित वारंटों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।