Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1e05a434-25b7-436a-9ac3-da0a7a4def83

गाजीपुर। थाना जंगीपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 16 जून को उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय अपनी टीम के साथ अलावलपुर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर वांछित वारंटी रणजीत सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत सिंह उर्फ गोलू (26 वर्ष) पुत्र विन्ध्याचल सिंह, निवासी नसीरपुर हंसराजपुर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह आबकारी अधिनियम तथा धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े मामले में न्यायालय द्वारा वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गाजीपुर, वाराणसी और सोनभद्र जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, अवैध शस्त्र, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार
Next: बरेसर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
eabf3d2d-eac8-448e-93ca-07f0fb080edc

महिला आयोग की जनसुनवाई में 11 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 17-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.