Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

22 जून को होगी दिशा समिति की बैठक, केंद्र पोषित योजनाओं की होगी समीक्षा

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद स्तरीय जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आगामी 22 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण महेन्द्र प्रताप यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 10 बजे से राइफल क्लब, कलेक्ट्रेट गाजीपुर के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता गाजीपुर के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अफजाल अंसारी करेंगे। बैठक में जनपद के सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद एवं जमानियां के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा समिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा उनके प्रभावी संचालन और अनुश्रवण पर चर्चा होगी। अधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि विकास कार्यों की प्रगति का आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर
Next: आरसेटी में मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.