Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला आयोग की जनसुनवाई में 11 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
eabf3d2d-eac8-448e-93ca-07f0fb080edc

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह (गेस्ट हाउस) में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। कार्यक्रम में पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पति द्वारा मारपीट, महिला अपराध तथा अन्य प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना महिला आयोग की प्राथमिकता है। महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी एवं सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आयोग में आने वाले प्रत्येक मामले का गंभीरता से विश्लेषण कर संबंधित विभागों के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े कई मामले प्रस्तुत किए गए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कुल 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सभी मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास अभय कुमार, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्मित कान्हा गौशाला का उद्घाटन, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल
Next: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.