Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर तैयारियां तेज

ब्यूरो 19-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ccbd0ae9-29e4-469a-93d5-878f982e85b7

गाजीपुर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक तथा दस्तक अभियान का संचालन 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इन अभियानों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें, ताकि अभियान के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग माइक्रोप्लान के अनुरूप कार्य करें और अभियान से जुड़े प्रत्येक कार्य की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करें। यदि किसी विभाग द्वारा अभियान में लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी-लार्वा छिड़काव तथा नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए। वहीं नगर निकायों को शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान, फॉगिंग, नालियों की सफाई तथा जलभराव की समस्या के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने दस्तक अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया। साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बनने पाए तथा जहां जलभराव हो वहां तत्काल एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाए। जिलाधिकारी ने अभियान की नियमित निगरानी के लिए संबंधित विभागों का एक समन्वय समूह (ग्रुप) बनाने के निर्देश भी दिए, जिसमें प्रतिदिन संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की फोटोग्राफ एवं प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी। बैठक के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अब आमजन तक पहुंचेगी और अधिक सहजता से

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक सम्पन्न, आठ प्रकरणों पर हुई सुनवाई

ब्यूरो 19-06-2026
CSF-Logo-500x280

जमानियां तहसील की जर्जर भवन सामग्री की होगी नीलामी

ब्यूरो 19-06-2026
d6593a1a-562d-43ec-afba-0f94248895c2

कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला सम्पन्न, किसानों को दी गई आधुनिक एवं पारंपरिक कृषि तकनीकों की जानकारी

ब्यूरो 19-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.