गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे अपनी टीम के साथ बहादुरगंज बस स्टैंड क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सलामतपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अवनीश यादव (20 वर्ष) निवासी ग्राम भैसड़ा, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 233/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।