Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गाजीपुर में मेगा शिविर आयोजित

ब्यूरो 23-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d3a57028-9950-4ff2-8ccf-2167da458ddc

गाजीपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हाल में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में हुआ।

शिविर में जिला विकास अधिकारी राजन राय, यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजदेव कुमार तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ते हुए बिजली खर्च में कमी लाना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसका लाभ दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने नगर निकायों, खंड विकास अधिकारी कार्यालयों तथा विद्युत विभाग की सभी डिवीजनों में सोलर जागरूकता शिविर आयोजित कर अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जनपद में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है तथा ऑन-ग्रिड और हाइब्रिड दोनों प्रकार की सोलर प्रणालियां उपलब्ध हैं। हाइब्रिड प्रणाली में लिथियम बैटरी के माध्यम से बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना से जुड़कर सौर ऊर्जा का लाभ उठाएं। शिविर के दौरान यूपीनेडा के पंजीकृत वेंडरों द्वारा 100 से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए। कार्यक्रम में ‘‘हनुमत रिन्यूएबल्स प्रा. लि.’’ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यूपीनेडा द्वारा प्रशिक्षित सूर्य मित्रों के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं के घरों पर 2 किलोवाट सोलर रूफटॉप सिस्टम लगभग 90 हजार रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी भी लगभग 90 हजार रुपये तक होगी, जिससे पात्र उपभोक्ताओं का आर्थिक योगदान शून्य हो सकता है। शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं तथा सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यदुपति नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ विशेष योग कार्यक्रम
Next: संचारी रोग नियंत्रण एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

4d49e6f8-7ecc-4097-841b-d8e9ff419792

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 23-06-2026
b631d0e7-528e-470e-829e-2c4f2ce58d9c

आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-06-2026
1b9a087e-024e-4a4f-ac9f-2573389b7a2d

टेंट खोलते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो 23-06-2026
6e2b9d4d-bc9e-4fba-b5e8-2cea12e3a015

संचारी रोग नियंत्रण एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

ब्यूरो 23-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.