Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 25-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a51c04b9-0f99-4a9f-b3ad-f98ec80a0922

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस बल ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना तथा समाज में उनके प्रति सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
Next: विनीत राय हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, हत्या के षड्यंत्र से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

60df90b7-fabe-4e29-bb2f-d10665709ded

खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा

ब्यूरो 25-06-2026
cd19a3cb-9729-4018-a0d3-55d96d4921a3

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ब्यूरो 25-06-2026
447e3fe9-2ac3-4988-8a97-605d64c64c96

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ रेवतीपुर का वेतन रोकने के निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
6dad30e2-3bf4-4dd8-8732-55314d30d288

सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.