Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विनीत राय हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, हत्या के षड्यंत्र से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 25-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9d31c5d6-6b47-4e0b-9938-b0e1388f5ef3

गाजीपुर। चर्चित विनीत राय हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के षड्यंत्र से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 29 मई 2026 को अष्टभुजी कॉलोनी, गोड़ा शहरी निवासी विनीत राय की हत्या के संबंध में कोतवाली थाना में मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान हत्या के षड्यंत्र में संलिप्तता के आरोप में रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौसाबाद निवासी 56 वर्षीय रविशंकर उर्फ रविशेखर पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह इस प्रकरण के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय का पिता है और जांच के दौरान उसका नाम हत्या की साजिश से जुड़े मामले में प्रकाश में आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 15 वर्ष की सजा पूरी करने के बाद जनवरी 2024 में रिहा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान
Next: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

60df90b7-fabe-4e29-bb2f-d10665709ded

खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा

ब्यूरो 25-06-2026
cd19a3cb-9729-4018-a0d3-55d96d4921a3

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ब्यूरो 25-06-2026
447e3fe9-2ac3-4988-8a97-605d64c64c96

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ रेवतीपुर का वेतन रोकने के निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
6dad30e2-3bf4-4dd8-8732-55314d30d288

सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.