गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक गहमर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 116/2026, धारा 70(2) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो वांछित बाल अपचारियों को लहना तिराहा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक गहमर एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।