Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

व्यापारी कल्याण दिवस पर दानवीर भामाशाह को किया गया नमन, उद्यमी हुए सम्मानित

ब्यूरो 29-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3e50fb92-794f-4c50-a493-67798c8c4371

गाजीपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग करों के माध्यम से देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमी निरंतर आगे बढ़ें और छोटे व्यापारियों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है। उन्होंने दानवीर भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय भामाशाह ने अपनी संपूर्ण संपत्ति राष्ट्र और राज्यहित में समर्पित कर दी थी। उनके आर्थिक सहयोग से महाराणा प्रताप ने अपनी सेना का पुनर्गठन किया और लंबे समय तक सैनिकों का संचालन संभव हो सका। भामाशाह का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर जनपद में औद्योगिक विकास एवं पूंजी निवेश को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राज्य कर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए दानवीर भामाशाह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जीएम डीआईसी, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्यमी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.