Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 विभाग मिलकर करेंगे घर-घर जागरूकता अभियान

ब्यूरो 01-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0f3adf5d-a971-465d-bffb-d0badaa6d100

गाजीपुर। जनपद में संचारी एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत कराई। यह अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जबकि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में 11 विभागों की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम, नगर पालिका, पंचायती राज, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण, कृषि तथा सिंचाई विभाग समेत अन्य विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की टीमें स्वच्छता, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, जलभराव की रोकथाम और साफ-सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता देंगी। साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. मनोज कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि वे डेंगू से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है और सभी नागरिकों को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले इस अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाए जाएंगे, ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर प्रधान को हटाने के निर्देश
Next: यूपीटीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

eb91db45-4fe1-4473-aaf4-4f3b065f0b8b

अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

ब्यूरो 01-07-2026
81ef63fb-b3d0-40ff-8d26-a81b3a41f9e6

बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
1a93203a-563a-4000-b0e5-71d494f77df1

बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
e50df8e4-bb83-41e0-b88b-c7d6cfc0b7dc

यूपीटीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

ब्यूरो 01-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.