Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर प्रधान को हटाने के निर्देश

ब्यूरो 01-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
fdd1716e-94fc-4c02-9af7-f09fa12f679e

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में संचालित गौशालाओं में गोवंशों के संरक्षण एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद की अस्थायी गौशाला तथा कठऊत स्थित स्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थायी गौशाला कठऊत में जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हरे चारे की उपलब्धता आवश्यकता से कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मृत गोवंशों के निस्तारण की व्यवस्था भी देखी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां मृत पशुओं को दफनाया जाता है, उस स्थान की विधिवत बैरिकेडिंग कर सुरक्षित रखा जाए। गौशाला में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने परिसर में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि में भी समुचित रोशनी उपलब्ध हो सके। गौशाला संचालन में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशासक के रूप में कार्यरत प्रधान को पद से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 11 जुलाई तक मांगे जाएंगे सुझाव
Next: 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 विभाग मिलकर करेंगे घर-घर जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

eb91db45-4fe1-4473-aaf4-4f3b065f0b8b

अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

ब्यूरो 01-07-2026
81ef63fb-b3d0-40ff-8d26-a81b3a41f9e6

बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
1a93203a-563a-4000-b0e5-71d494f77df1

बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
e50df8e4-bb83-41e0-b88b-c7d6cfc0b7dc

यूपीटीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

ब्यूरो 01-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.