जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि बूढ़ाडीह गांव निवासी अनिल कुमार पासवान की तहरीर के अनुसार, 26 जून की सुबह करीब नौ बजे वह बूढ़ाडीह नहर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कार्तिक यादव उर्फ लल्ला यादव ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।