Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी कार्य में बाधा व धमकी देने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत दो पर केस दर्ज

ब्यूरो 05-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c70bf6a3-8e69-468b-8100-008bab9f37ef

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब्बलपुर कलां क्षेत्र में तैनात लेखपाल रविन्द्र कुमार चौधरी, निवासी सेनापुर (करंडा), ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून 2026 को शासकीय कार्य के दौरान सब्बलपुर कलां के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने मोबाइल फोन पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद 3 जुलाई की शाम करीब छह बजे ग्राम प्रधान के कहने पर अमलधारी चौधरी ने भी फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी।लेखपाल ने बताया कि मामले की जानकारी पूर्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय को भी दी गई थी और संबंधित पत्र की प्रति तहरीर के साथ संलग्न की गई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वे बिना किसी भय के अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर सकें। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव और अमलधारी चौधरी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साहित्य समाज का आईना, जनहित के मुद्दों पर लिखें कवि : राजेंद्र सिंह
Next: एनएच किनारे कूड़े के ढेर से हादसे का खतरा, तीन दिन में सफाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

48c57df4-e3a0-4bbe-8e54-f68a2932ab52

5.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट, 99.662 किलो गांजा और हेरोइन जलाकर किया विनिष्टीकरण

ब्यूरो 05-07-2026
969b2cc1-a8ba-44db-b2df-808c08621fe2

यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

रेल ट्रैक पर रखा मिला मालगाड़ी का फ्लैप डोर, संघमित्रा एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

ट्रेन से गिरकर 84 वर्षीय वृद्ध की मौत

ब्यूरो 05-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.