Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनएच किनारे कूड़े के ढेर से हादसे का खतरा, तीन दिन में सफाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 05-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
57256f2e-bd56-4e54-8632-4d94cc023dd5

जमानिया। नगर के सेंट मेरीज स्कूल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगे कूड़े-कचरे के ढेर से स्थानीय लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कूड़े के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे आसपास की दुकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों में नाराजगी है। मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिशान जलाली, उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंदन खरवार, युसुफ बशर तथा स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से कूड़े का तत्काल निस्तारण कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर सफाई नहीं कराई गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि संबंधित स्थान निजी भूमि है, जहां भूमि स्वामी द्वारा कूड़ा डलवाया गया है। भूमि स्वामी को नोटिस जारी किया जाएगा और जल्द कूड़ा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि निर्धारित समय में कूड़ा नहीं हटाया गया तो नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकारी कार्य में बाधा व धमकी देने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत दो पर केस दर्ज
Next: ट्रेन से गिरकर 84 वर्षीय वृद्ध की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

48c57df4-e3a0-4bbe-8e54-f68a2932ab52

5.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट, 99.662 किलो गांजा और हेरोइन जलाकर किया विनिष्टीकरण

ब्यूरो 05-07-2026
969b2cc1-a8ba-44db-b2df-808c08621fe2

यूपीटीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

रेल ट्रैक पर रखा मिला मालगाड़ी का फ्लैप डोर, संघमित्रा एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची

ब्यूरो 05-07-2026
CSF-Logo-500x280

ट्रेन से गिरकर 84 वर्षीय वृद्ध की मौत

ब्यूरो 05-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.