गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव अपनी टीम के साथ माधोपुर-मिश्रौली ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना बिरनो पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 147/2026, धारा 69, 352 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त कमलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश यादव पुत्र बेचू यादव निवासी वार्ड संख्या-8, यादव मोड़, कृष्णानगर, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव एवं थाना बिरनो की पुलिस टीम शामिल रही।