Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, मध्यस्थता से दो बिछड़े परिवार फिर हुए एक

ब्यूरो 09-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e3bb3065-5c6f-4eeb-ace9-71641b54591b

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल एक बार फिर दो परिवारों के लिए खुशियां लेकर आई। बुधवार को आयोजित परामर्श केंद्र की बैठक में आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच सफल मध्यस्थता कराई गई, जिसके बाद दोनों परिवारों की राजी-खुशी विदाई कराई गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित बैठक में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 13 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें लंबे समय से लंबित दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से मतभेद दूर कराए गए। बिना किसी दबाव के दोनों दंपतियों ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।बैठक के दौरान दो अन्य मामलों में समझौता होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि तीन प्रकरणों में संबंधित पक्षों को विधिक परामर्श देकर निस्तारित किया गया। शेष मामलों में सहमति न बनने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या एवं महिला आरक्षी अभिलाषा सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त को बिरनो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

9285839c-5664-4fb3-8a52-092a2c81f3a2

डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्यूरो 09-07-2026
4957dc6a-f6c5-4f69-a0e3-410c95caecf3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर 15 जुलाई तक कर सकेंगे अपील

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

एक जनपद एक व्यंजन’ योजना में मिर्च का अचार, मटर चाट, रसगुल्ला व जलेबी कारोबार को मिलेगा वित्तीय सहयोग

ब्यूरो 09-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.