Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 09-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e376aa11-4ec8-47e0-a401-c344d975eac9

जमानियां। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने बुधवार को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ बरेसर नहर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना जमानियां में पंजीकृत मुकदमा संख्या 218/2026 (धारा 379 भादवि) से संबंधित अभियुक्त फिरोज शाह को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज शाह पुत्र जैनुद्दीन शाह, निवासी नई बस्ती लोदीपुर, कस्बा जमानियां, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाशी के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना जमानियां में मुकदमा संख्या 219/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी जालसाजी एवं गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह एवं थाना जमानियां पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, मध्यस्थता से दो बिछड़े परिवार फिर हुए एक
Next: जनसुनवाई में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

9285839c-5664-4fb3-8a52-092a2c81f3a2

डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्यूरो 09-07-2026
4957dc6a-f6c5-4f69-a0e3-410c95caecf3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर 15 जुलाई तक कर सकेंगे अपील

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

एक जनपद एक व्यंजन’ योजना में मिर्च का अचार, मटर चाट, रसगुल्ला व जलेबी कारोबार को मिलेगा वित्तीय सहयोग

ब्यूरो 09-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.