गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर मांझा पर दर्ज मुकदमा संख्या 84/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) एवं 318(4) के तहत वांछित नितेश कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र चंद्रकांत यादव, निवासी मटखन्ना (नारीपचदेवरा), थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को बुढऊ बाबा मंदिर, चकेरी रद्दीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मोतीलाल एवं उनकी टीम ने की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।