गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस ने आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मरदह पर दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 138, 115(2), 352, 351(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत वांछित भानू प्रताप चौहान (31) पुत्र नंदलाल चौहान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर को बरही चट्टी स्थित इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को कथित रूप से परेशान करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध एक अन्य मुकदमा संख्या 203/2026, धारा 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत भी दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय एवं उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।