गाजीपुर। अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शनिवार को व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली गई।इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।