गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ सुल्तानपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना बिरनो में दर्ज मुकदमा संख्या 148/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र राजविजय, निवासी ग्राम सनेहुआ, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।