Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग, 160 वाहनों का चालान

ब्यूरो 12-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ed316217-bdd1-49da-9dd6-d0e97df43d07

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में आठ टीमों ने अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की।चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते मिले तीन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर सात तथा एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 10 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 160 वाहनों का चालान कर लगभग 3.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट के नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वृक्षारोपण ही हरित भविष्य की गारंटी : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय
Next: चार घंटे में 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया

हो सकता है आप चूक गए हों

d3aaabb5-e334-4b79-8423-2b48d67d0912

सागौन की लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार, डीसीएम वाहन भी बरामद

ब्यूरो 13-07-2026
e459b7dd-1cc5-428e-839c-f62b2dbf3836

बीएनएस के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
8d2d3e50-be7e-47bf-8067-c9627a1a2fd9

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
5309bdf2-4a70-4491-a30b-1ad62315a8c0

साइबर धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.