Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वृक्षारोपण ही हरित भविष्य की गारंटी : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय

ब्यूरो 12-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1409f1ec-fcc9-4f5a-96ff-e708e1c1e2d1

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और व्यावहारिक उपाय है। सभी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष “मां के नाम एक पेड़” अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वह पूर्ण विकसित वृक्ष न बन जाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने, परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 50 पाउच अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Next: बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग, 160 वाहनों का चालान

हो सकता है आप चूक गए हों

d3aaabb5-e334-4b79-8423-2b48d67d0912

सागौन की लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार, डीसीएम वाहन भी बरामद

ब्यूरो 13-07-2026
e459b7dd-1cc5-428e-839c-f62b2dbf3836

बीएनएस के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
8d2d3e50-be7e-47bf-8067-c9627a1a2fd9

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
5309bdf2-4a70-4491-a30b-1ad62315a8c0

साइबर धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 13-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.