गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राजमणि सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौजा खास पुल के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए काली माता मंदिर के समीप से ऋषिकेश कुमार (22 वर्ष), पुत्र रविन्द्र राम, निवासी ग्राम गौराखास, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना भुड़कुड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।