गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने एक आपराधिक मामले में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ फरीदपुर नहर पुलिया, भदौरा के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 128/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय एवं उनकी टीम ने की।