गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बोलेरो पिकअप से दो गोवंश बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ बसनिया मोड़ स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश मिले। मौके से राजेश कुमार पुत्र बेचन राम निवासी अलीपुर मदरा थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी बसारतपुर थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भांवरकोल में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई उपनिरीक्षक कमलेश कुमार एवं उनकी टीम ने की।