गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नन्दलाल राम (51 वर्ष), पुत्र समृत राम, निवासी ग्राम लूलापुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को लूलापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।