Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की तीन बाइक व तमंचे के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी दबोचा

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिलों, एक अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग युवक और एक बाल अपचारी शामिल हैं। बरामद मोटरसाइकिलें गाजीपुर के विभिन्न क्षेत्रों तथा बिहार से चोरी की गई थीं।प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक डिग्री इलायचीपुर नहर तिराहा स्थित एक खंडहरनुमा मकान के पास चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम राहुल यादव (22 वर्ष) निवासी ग्राम लमुई, थाना जमानियां बताया, जबकि उसका साथी 16 वर्षीय बाल अपचारी है। तलाशी के दौरान राहुल यादव के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि स्प्लेंडर प्लस बाइक करीब तीन माह पूर्व बरुईन स्थित अंबेडकर पार्क मेले से चोरी की थी, जबकि सुपर स्प्लेंडर रेवतीपुर क्षेत्र से चुराई गई थी। तीसरी अपाचे बाइक बिहार से चोरी करने की बात भी आरोपियों ने कबूल की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध चोरी सहित अन्य मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। बरामद अवैध असलहे के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सिंचाई संकट को लेकर भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रोस्टर व्यवस्था समाप्त करने की मांग
Next: नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.