Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सिंचाई संकट को लेकर भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रोस्टर व्यवस्था समाप्त करने की मांग

ब्यूरो 17-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9f9dd630-c711-4ef2-b26b-5b0dcea3959d

जमानियां। धान की रोपाई के दौरान क्षेत्र में गहराते सिंचाई संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सुश्री निधि को ज्ञापन सौंपकर जमानियां पंप कैनाल को पूर्ण क्षमता से संचालित कराने तथा वर्तमान रोस्टर व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जमानियां पंप कैनाल से जुड़े दिलदारनगर और देवैथा राजबाहा के माइनरों में एक-एक सप्ताह के अंतराल पर रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है। इस व्यवस्था के कारण नहर के शुरुआती हिस्से के किसान ही सिंचाई का लाभ ले पा रहे हैं, जबकि मध्य और टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे बड़ी संख्या में किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंप कैनाल के सभी पंप पूरी क्षमता से संचालित नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण नहरों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसका असर देवैथा, करमहरी, रोहूणा, तियरी, देवढ़ी, दाउदपुर, धुस्का और रामनारायणपुर सहित कई गांवों के किसानों पर पड़ रहा है, जहां अब तक धान की रोपाई शुरू नहीं हो सकी है।भाजपा नेता ने मांग की कि किसान हित में दिलदारनगर और देवैथा राजबाहा से रोस्टर प्रणाली तत्काल समाप्त कर पंप कैनाल को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए, ताकि नहरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके और किसान समय पर धान की रोपाई पूरी कर सकें।इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुश्री निधि ने ज्ञापन प्राप्त कर किसानों की समस्या पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Next: चोरी की तीन बाइक व तमंचे के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी दबोचा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.