Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस का सघन अभियान, मनचलों पर कसी नकेल

ब्यूरो 19-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8b1b056d-41ac-40e5-bd8c-ee3d44a95b13

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को लेकर संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं मनचलों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीन गोवंशों के साथ एक गिरफ्तार, टाटा मैजिक व चापड़ बरामद
Next: दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.