Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

ब्यूरो 21-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
b504372c-64a2-458f-a35e-0f70d1462f79

जमानिया। भारतीय जनता पार्टी के जमानिया विधानसभा क्षेत्र के दिलदारनगर मंडल द्वारा स्थानीय मिलन मैरेज हाल में विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जमानिया विधानसभा में भाजपा ने बूथ प्रबंधन को दी नई धार
कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, बूथ मजबूत करने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने की। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, बाल कृष्ण त्रिवेदी, राकेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज राय, सुनील सिंह, अनिल यादव, विधानसभा के पांचों मंडलों के अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला कारागार में निःशुल्क चर्म रोग शिविर, 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण
Next: दोना व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरण के लिए 27 जुलाई को होगा साक्षात्कार

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.