Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंदिर चोरी कांड का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

ब्यूरो 25-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

करीमुद्दीनपुर। थाना क्षेत्र में मंदिर से चांदी की आंख और घंटा चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को सरदरपुर निवासी भोला दूबे की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मंदिर से हनुमान जी की चांदी की आंख और घंटा चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए लट्ठूडीह क्षेत्र से अभियुक्त शशिकांत राजभर पुत्र गणेश राजभर, निवासी सुजाईत पटेसार, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद तथा मोटरसाइकिल (UP 60 K 5290) बरामद की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय
Next: बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.