Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद में स्थापित होगा बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर, 8 अगस्त तक मांगे गए आवेदन

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जनपद में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) योजना के तहत एक नए बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए इच्छुक एफपीओ, उद्यमियों एवं संस्थाओं से 8 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त कृषि निदेशक (बा.ओ.), उत्तर प्रदेश, कृषि भवन लखनऊ के निर्देशानुसार भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप जनपद में एक बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक इनपुट उपलब्ध कराना है।

प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए पशु एवं पौधों आधारित जैविक संसाधनों तक पहुंच आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनएमएनएफ क्लस्टरों में स्थानीय स्तर पर घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी जैसे प्राकृतिक कृषि में उपयोग होने वाले जैविक मिश्रणों के उत्पादन एवं उपलब्धता को बढ़ावा देने के लिए उद्यम मॉडल पर बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि चयनित उद्यमी या संस्था को जैविक मिश्रणों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपने केंद्र पर स्टोरेज कैन, रैक, रेफ्रिजरेटर, गाय के मूत्र संग्रहण की व्यवस्था, किण्वन (फर्मेंटेशन) चैंबर तथा बड़े स्टोरेज की सुविधा स्वयं विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक उद्यमी, समूह अथवा संस्था का प्राकृतिक खेती से जुड़ा होना अथवा उसके सदस्यों को प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव होना आवश्यक है। बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों एवं क्लस्टरों को जैविक मिश्रणों के निर्माण और उपयोग की विधि संबंधी तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराएगा। उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी एफपीओ, उद्यमियों एवं अन्य संस्थाओं से अपील की है कि निर्धारित चयन मानकों के अनुसार अपना आवेदन किसी भी कार्यदिवस में 08 अगस्त 2026 तक उनके कार्यालय में जमा करें, ताकि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए उनका चयन किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, डीएम ने किया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ
Next: ओबीसी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 की समय-सारिणी जारी, शिक्षण संस्थानों को 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.