दिलदारनगर। अपराधियों एवं न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल ने हमराह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय ग्रामीण न्यायालय, जमानियां द्वारा जारी गैर जमानती वारंट का अनुपालन कराया। पुलिस ने फौजदारी वाद संख्या 12581/17 तथा एनसीआर संख्या 23/16 धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी आकाश यादव पुत्र प्रताप यादव, निवासी ग्राम अरंगी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध एनसीआर संख्या 23/16 में धारा 323 एवं 504 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल एवं थाना दिलदारनगर की पुलिस टीम शामिल रही।