गाजीपुर| अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आटा निर्माण इकाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान सिंचाई विभाग चौराहा, गाजीपुर स्थित मेसर्स वी. मार्ट रिटेल लिमिटेड से वेज मेयोनीज (फन फूड्स ब्राण्ड) का एक नमूना लिया गया। वहीं विरापह करण्डा स्थित मेसर्स डी.के.आर. सर्विसेज प्रा.लि. से गेहूं का आटा (विजय गोल्ड ब्राण्ड), कृष्णानगर जंगीपुर स्थित मेसर्स बाबा विश्वनाथ फ्लोर मिल से गेहूं का आटा (राम ब्राण्ड), हरदासपुर खुर्द जखनिया स्थित मेसर्स महाकालेश्वर एग्रो इण्डस्ट्रीज से आटा (नीलकण्ठ ब्राण्ड) तथा जौहरगंज सैदपुर स्थित मेसर्स रैनबो फ्लोर मिल से आटा (अमृतभोग ब्राण्ड) का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्रवाई आर.सी. पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गाजीपुर एवं नरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में की गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ सहित विभागीय टीम शामिल रही।