Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित

ब्यूरो 07-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a7f9ea3b-6d9d-40f0-8a3e-981d5d4d017f

गाजीपुर। देश के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (गाजीपुर) में कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गहमर की वीर परंपरा और भारतीय सेना में इसके योगदान को याद करते हुए कहा कि यह गांव केवल एक स्थान नहीं, बल्कि वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। गहमर ने प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक देश को हजारों जांबाज सैनिक दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख श्री टी. कामेश्वर राव ने कहा कि गहमर को वीरों की भूमि कहा जाता है, जहां के सपूतों ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। वहीं क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को इस ऐतिहासिक धरती और यहां के लोगों की सेवा करने पर गर्व है।

आंचलिक आश्वासन प्रमुख श्री दीप्तिमान गुप्ता ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के साथ बैंक भी देश की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दे रहा है। ईको बैंकिंग प्रमुख श्री अजय खरे ने गहमर को एशिया के सबसे बड़े गांव के साथ-साथ देश के प्रमुख सैनिक गांवों में से एक बताते हुए इसकी गौरवशाली पहचान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सेना से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों सूबेदार जन्मेजय सिंह, सूबेदार संतोष सिंह एवं सूबेदार वीर बहादुर सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सेवराई श्री गजराज सिंह यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजदेव कुमार, ईको बैंकिंग प्रमुख गाजीपुर क्षेत्र श्री अभिमीत कुमार सहित बैंक के गहमर क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश सेवा में उनके योगदान को नमन किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, सभासद ने सौंपा ज्ञापन
Next: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की संदिग्धों की चेकिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

476687e3-0229-4472-a068-ddcab7de92e7

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में शिक्षकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन

ब्यूरो 08-08-2026
CSF-Logo-500x280

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 07-08-2026
CSF-Logo-500x280

जमानिया में बिजली संकट पर शासन सख्त, एक्सईएन अशरफी लाल निलंबित; खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के निर्देश

ब्यूरो 07-08-2026
6ef69148-8767-4d7b-abb9-898681a5e66e

पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 07-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.