Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोप पर किसानों का हंगामा, टोकन व्यवस्था खत्म

ब्यूरो 11-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d58d2c54-e4d9-41f9-99e4-907ffd183560

जमानियां। स्थानीय क्रय-विक्रय समिति पर मंगलवार को खाद वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ जुट गई। वितरण में गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्था संभाली।

खाद वितरण के दौरान क्रय-विक्रय समिति पर जुटी किसानों की भीड़।

किसानों का आरोप था कि खाद वितरण में निर्धारित नियमों की अनदेखी की जा रही है। किसानों के अनुसार, जहां आम किसानों को प्रति व्यक्ति निर्धारित दो बोरी खाद लेने में परेशानी हो रही है, वहीं कुछ लोगों को चार से पांच बोरी तक खाद दी जा रही है। इसके अलावा पहले से जारी टोकन व्यवस्था के कारण तड़के से कतार में खड़े कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी, जिससे वितरण स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायत की जानकारी मिलते ही अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं समिति सचिव राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित कराया।अपर जिला सहकारी अधिकारी सतीश चंद ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व में लागू टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अधिकारियों की मौजूदगी एवं पुलिस की निगरानी में कतार में खड़े किसानों को मौके पर ही पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण शुरू कराया गया। टोकन व्यवस्था समाप्त होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की मौजूदगी में खाद वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्विलांस से मिली सफलता, जमानियां पुलिस ने आठ गुम मोबाइल किए बरामद
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

हो सकता है आप चूक गए हों

71050ab4-f07b-40f5-8b3e-3204a6c8f0de

मिशन शक्ति के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं चेकिंग अभियान

ब्यूरो 11-08-2026
1209fa30-4f7d-4830-ba28-28e34fc7cb6a

कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 11-08-2026
b5645676-9425-498f-80c0-c3afca1de9f3

साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के 1.22 लाख रुपये वापस कराए

ब्यूरो 11-08-2026
7c17f0f0-740d-4715-a3d8-0f40202a2248

सनशाइन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-V में लहराया परचम, जीते 6 पदक

ब्यूरो 11-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.