Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति समेत कई खामियां मिलीं

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d49efbd5-3446-4a5c-861c-d6e4668030f0

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने बुधवार को महिला जिला अस्पताल के सामने सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के बाद की गई कार्रवाई में कई मेडिकल स्टोरों पर नियमों के अनुपालन में कमियां पाई गईं।

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सिंह मेडिकल स्टोर, पटेल मेडिकल स्टोर, हिंद मेडिकल स्टोर, शांति फार्मा, सिंध मेडिकल स्टोर एवं ओम साई मेडिकल स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। महिला जिला अस्पताल के सामने स्थित सिंह मेडिकल स्टोर पर जांच के समय फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, ग्राहकों को दवाओं की बिक्री का नियमित पक्का बिल उपलब्ध कराने तथा फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि मरीजों अथवा उनके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को सात कार्य दिवस के भीतर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित फर्म के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जलसाथी ऐप से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी
Next: प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल, 10 खिलाड़ियों का चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.