Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जलसाथी ऐप से ग्रामीण पेयजल योजनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी

ब्यूरो 12-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी क्रम में जलसाथी ऐप के माध्यम से ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था की रियल टाइम निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।

जलसाथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गांवों में संचालित पेयजल योजनाओं की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों को समय पर उपलब्ध हो रही है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था में आने वाली तकनीकी खराबी, व्यवधान अथवा अन्य समस्याओं की पहचान कर उनके त्वरित समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। ग्रामीण पेयजल योजनाओं के तहत प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाने के साथ-साथ जलापूर्ति की नियमितता, पाइपलाइन, योजना के संचालन एवं अनुरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिजिटल निगरानी से योजनाओं की स्थिति में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिल रही है।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल पाइपलाइन बिछाकर नल कनेक्शन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी की बर्बादी न करें तथा घरेलू नल कनेक्शन और पाइपलाइन को क्षति से बचाएं। जलापूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही वर्षा जल संचयन, जलस्रोतों के संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। जलसाथी ऐप के माध्यम से डिजिटल निगरानी व्यवस्था ग्रामीण पेयजल सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जल संरक्षण, जनसहभागिता और डिजिटल निगरानी के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
Next: मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति समेत कई खामियां मिलीं

हो सकता है आप चूक गए हों

4dad2fb4-7ce1-4f04-94f0-5289beaed8fd

कामाख्या मंदिर के पास तीन आरोपी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने की कार्रवाई

ब्यूरो 12-08-2026
4d66532c-86c9-4c27-9aa2-e7a198ad2f67

बहरियाबाद पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को दबोचा, तमंचा-कारतूस समेत कई सामान बरामद

ब्यूरो 12-08-2026
be853399-68b6-42d3-9451-b3dac6f7d13b

देशी शराब के 78 पाउच बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-08-2026
015aab26-ac8d-41ba-af75-4fbadcc18add

विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

ब्यूरो 12-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.