Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय महिला एथलेटिक्स ट्रायल में 21 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 10 का चयन

ब्यूरो 17-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के तहत आगामी 24 एवं 25 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सोमवार को गाजीपुर में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल कराया गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार के प्रांगण में आयोजित ट्रायल में जिले की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ट्रायल में कुल 21 खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय चयन एवं ट्रायल के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ी अब 19 अगस्त को सुबह नौ बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। चयन एवं ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी गति, क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन के साथ नियमित अभ्यास करने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गाजीपुर एथलेटिक्स प्रशिक्षक विजय, प्रेमचंद यादव, राधेश्याम सिंह यादव तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन एवं ट्रायल प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। क्रीड़ा विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कारीगरों को मिला बाजार विस्तार का मंत्र, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर जागरूकता
Next: कोटेदारों को सरकार का तोहफा, लाभांश में 30 फीसदी की बढ़ोतरी

हो सकता है आप चूक गए हों

9528f09b-a0b3-42e0-b9f6-bdc4e4641118

स्वदेशी आंदोलन की विरासत का 120वां वर्ष: इंडियन बैंक का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
6365bf19-bc8b-4c00-bba3-8b4a4304240c

गाजीपुर पुलिस ने तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 17-08-2026
CSF-Logo-500x280

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना

ब्यूरो 17-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.