Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परिषदीय विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा ‘नो बैग डे’

ब्यूरो 18-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के निर्देश पर जनपद गाजीपुर के परिषदीय विद्यालयों में ‘नो बैग डे’ की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यपुस्तकीय अध्ययन से अलग रचनात्मक, खेलकूद, कला, कौशल एवं अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए जा रहे हैं। ‘नो बैग डे’ के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों की रुचि और स्थानीय परिवेश के अनुरूप खेलकूद, चित्रकला, कहानी-कथन, कविता, संगीत, योग, हस्तकला, स्थानीय कला एवं शिल्प, बागवानी, स्वच्छता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जीवन-कौशल तथा विभिन्न समूह गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सहयोग, नेतृत्व, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, समस्या समाधान और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे कौशल विकसित किए जा रहे हैं। विद्यालयों में ‘नो बैग डे’ को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए इसे अनुभव और गतिविधि आधारित सीखने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है। शिक्षक बच्चों को गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे विद्यालय का वातावरण अधिक आनंददायी, रुचिकर और बाल-केंद्रित बन रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा एवं रुचियों को पहचानने और उन्हें विकसित करने का अवसर मिल रहा है। स्थानीय संसाधनों एवं परिवेश से जुड़कर सीखने से बच्चों का अपने समाज और संस्कृति के प्रति जुड़ाव भी मजबूत हो रहा है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग, गाजीपुर की ओर से सभी विद्यालयों में ‘नो बैग डे’ की गतिविधियों को प्रभावी एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से बच्चों की आयु और रुचि के अनुरूप विविध गतिविधियां आयोजित कर ‘नो बैग डे’ को सीखने का आनंदमय एवं यादगार अनुभव बनाने की अपेक्षा की गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिषदीय विद्यालयों में अब प्रतिदिन होगा पुस्तक पठन का एक कालांश
Next: 20 अगस्त को होगी जिला सैनिक बन्धु की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ब्यूरो 18-08-2026
f67df800-930c-4ec6-a7f4-1ab16fe46aba

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

ब्यूरो 18-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.