Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गृहकर वृद्धि के विरोध में सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी

ब्यूरो 18-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ed4f5cbc-c645-4976-ae09-65cd1d72567d

जमानिया। नगर पालिका परिषद में गृहकर वृद्धि, भ्रष्टाचार और कथित तानाशाही रवैये के विरोध में पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ सभासदों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज सभासदों का नगर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सभासद राजा चौधरी, प्रमोद यादव और उमराव यादव सहित 16 से अधिक सभासदों ने जिलाधिकारी को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। सभासदों ने मांगें पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।

धरनारत सभासदों का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष द्वारा बंद कमरे में मनमाने ढंग से प्रस्ताव तैयार कर जनता पर 100 गुना तक कर का बोझ डाला जा रहा है। सभासदों ने बढ़े हुए गृहकर एवं ट्रेड टैक्स को वापस लेने, दाखिल-खारिज में कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने, एकतरफा टेंडर प्रक्रिया बंद करने तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पीएफ खातों का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और 15 अप्रैल 2026 को स्थगित हुई बोर्ड बैठक को दोबारा बुलाने की मांग भी की गई है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पूर्व में आरोपों को निराधार बताते हुए कह चुके हैं कि नगर में विकास कार्य एवं कर निर्धारण नियमानुसार और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि नगर के विकास और राजस्व वृद्धि के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का ही पालन किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में सभासद प्रमोद यादव, मोहन गुप्ता, आशीम खां उर्फ सोनू, राहुल वर्मा, मनीष यादव, अंजनी गुप्ता, सचिन वर्मा, रजनीकांत उपाध्याय, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, साहू सभासद प्रतिनिधि शिवबचन यादव, अरशद मंसूरी, आमिर उर्फ गोलू, उमराव यादव, शमीम अंसारी और मोहन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज हत्या के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

हो सकता है आप चूक गए हों

0dc97453-8219-4ef2-8a8d-d2c534167cc4

जमानिया में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 525 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा के जलस्तर में तेजी, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव

ब्यूरो 18-08-2026
CSF-Logo-500x280

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, आपदा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

ब्यूरो 18-08-2026
f67df800-930c-4ec6-a7f4-1ab16fe46aba

प्रशासन की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता, हड़ताल जारी रखने पर बनी सहमति

ब्यूरो 18-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.