गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को खिलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं उपनिरीक्षक रामशरण कुशवाहा मय हमराह क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमा संख्या 155/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नारद राम (45 वर्ष) पुत्र देवराज राम तथा चन्दा देवी (42 वर्ष) पत्नी नारद राम, निवासी बहलोलपुर (फिरोशापुर), थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर को खिलवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध जंगीपुर थाने में उक्त मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय हमराह, थाना जंगीपुर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।