जमानियां(गाजीपुर)। तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में चल रहे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का सोमवार को छठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
ब्लॉक कमेटी सदस्य रामनगीना पासी ने कहा कि भैदपुर में गरीबों पर पुलिस तांडव की घटना योगी सरकार के माथे पर कलंक है। भाकपा (माले) भैदपुर की घटना,को पार्टी मानवाधिकार और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के समक्ष उठाएंगी। पुलिसिया बर्बरता के जवाबदेह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों को इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि,एक तरफ कमरतोड़ महंगाई से जनता परेशान गरीबों की थाली से भोजन गायब है। दूसरी ओर योगी सरकार का बुलडोजर गरीबों के घरों पर चल रहा है। योगी के राज में जिले में गरीबों पर हमले और बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने साबित कर दिया है जिला प्रशासन में आपराधिक घटनाओं रोक लगाने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो गरीब दलित बिंद अपने घरों में पुरे परिवार समेत सो रहे थे।वे बेगुनाह गरीब जेल में बंद है। क्रमिक अनशन को अंगद बिंद, देवी नीलम देवी, लालजी बनवासी,नीलम जीराति देवी सुकरा देवी,सुरजी देवी मीना, दुर्गा देवी, मुराही , विजय कुमार, बनवासी, विजयी वनवासी,लालू बिंद ,रामनगीना पासी, राम अवध बिंद, महेंद्र राम लालू बिंद ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता रामनगीना पासी ,संचालन विजयी ने किया।