जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र के मलसा गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के तत्वाधान में डोमेस्टिक वर्कर्स सेक्टर स्किल कॉउन्सिल (DWSSC) क्षेत्र में कौशल विकास की योजनाओं का सुभ्वंती कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।
डोमेस्टिक वर्कर्स सेक्टर स्किल कॉउन्सिल की योजनाओं के तहत, मलसा में ” ट्रेन एंड प्लेस ” मॉडल के तहत 162 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह मॉडल बहुत ही नवीन है क्योंकि उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण के साथ साथ नौकरी का भी आश्वासन है। कार्यक्रम के शुभारंभ में सुभ्वंती वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंध निदेशक सत्यजीत यादव और सुभ्वंती कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सेंटर इंचार्ज मनोज सिंह यादव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चन्दन राम एवं गुरुकुल पतंजलि विद्यापीठ प्रबंधक पुरनवासी यादव, दुर्गेश कुशवाहा मुस्कान प्रेस के साथ वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम संचालन श्याम सुन्दर लोधी मौजूद रहे।