Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी

ब्यूरो 26-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220926-WA0006

गाजीपुर (26 सितम्बर 22)। टीबी मुक्त भारत अभियान जो 2025 तक पूरा कर लेने का अभियान इन दिनों पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी को लेकर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारत को टीबी मुक्त करने एवं टीबी से ग्रसित रोगियों की देखभाल करने के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को आह्वान किया था। जिस के क्रम में सोमवार को मुख्य डाकघर महुआबाग में इस अभियान को लेकर बैठक किया गया जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय के द्वारा डाक कर्मियों को टीबी मुक्त भारत के लिए आहवान किया गया था। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य डाकघर में डाकपाल रामबचन राम एवं कार्यालय अधीक्षक डाकघर रोहित वर्मा के उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।

उन्होंने बताया की मुख्य डाकघर के सभी डाक विभाग के कर्मचारियों को टी बी लक्ष्य, जांच, उपचार एवं बचाव के बारे बताया गया। क्षयरोग के प्रति जागरूक किया गया।इसी क्रम में क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए भी बताया गया। जिससे टीवी के मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। पोस्टल विभाग के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारी ने क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने के लिए सहमति जताया। तथा अपना रजिस्ट्रेशन निक्षय मित्र के रूप में कराने के लिए सहमति प्रदान किया।

कार्यक्रम में क्षयरोग विभाग के पी पी एम अनुराग कुमार पाण्डेय,एस टी एस सुनिल कुमार वर्मा,एस टी एल एस वैंकटेश प्रसाद शर्मा, संजय सिंह यादव तथा पोस्टल विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑर्गेनोफॉस्फेट व अर्गेनो क्लोरीन जैसे कीटनाशक कर रहे जहर का काम-रामजी प्रसाद
Next: 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.