Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

80 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क

ब्यूरो 26-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220926-WA0013

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव में कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, एसडीएम भारत भार्गव, सीओ विजय आनंद शाही, कोतवाल जमानियां वंदना सिंह, सुहवल प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव सहित राजस्व कर्मी व अन्य महिला/ पुरुष पुलिस बल की उपस्थिति में गैंगस्टर एक्ट के तहत अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सक्रिय सदस्य अंकित राय उर्फ प्रवीण राय के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई, 80 लाख की अचल सम्पत्ति 10 विश्वा 15 धूर जमीन प्रशासन द्वारा कुर्क कर लिया गया। जिसके क्षेत्र सहित अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त गिरोह के सदस्य बेटावर कला निवासी अंकित राय उर्फ प्रवीण के द्वारा अवैध तरीके से धन अर्जित बेनामी संपत्ति अपनी मां किरन देवी के नाम बेटावर मौजा जमानियां तहसील क्षेत्र में खाता संख्या 212 गाटा संख्या 39 जिसका रकबा 0.1365 हेक्टेयर भू-सम्पत्ति क्रय की गयी थी। उसे पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्क कर लिया गया है। बताया कि पुलिस के द्वारा धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के विरुद्ध अभियुक्त अंकित राय उर्फ प्रवीण राय मादक पदार्थों की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिलदारनगर के द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त की अचल सम्पत्ति के कुर्की के आदेश को हरी झंडी दे दी। ग्रामीण एसपीआरए अभिषेक भारती ने बताया कि अभियुक्त के द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्यों में लिप्त हो बेनामी संपत्ति अर्जित किया, बताया कि तस्कर के खिलाफ जमानियां थाना क्षेत्र में मादक द्रव्य, गैंगस्टर सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी
Next: नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में भक्तों ने लगाई जाहिरी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.